Guruji CG Wala

26 व 27 सितंबर को जिला रायपुर, धमतरी एवं बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन | CG Job Alert

 26 व 27 सितंबर को जिला रायपुर, धमतरी एवं बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन | CG Job Alert
   

Cg job alert
Cg job alert


CG Job Alert : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर, धमतरी एवं बेमेतरा में Placement Camp का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्रों द्वारा किया जा रहा है, इस Placement Camp में जिले के अंतर्गत आने वाले स्थानीय बेरोजगार अभ्यर्थि 26 एवं 27 सितंबर 2022 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्रों में उपस्थित होकर Placement Camp हिस्सा ले सकते हैं, इस Cg Job Alert पेज के माध्यम से बाकी जिले वार विवरण नीचे के लेख में दिया गया है:


26 सितम्बर 2022 को जिला रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन | Raipur Placement Camp On 26 Sitambar


Cg Job Alert Raipur News: Placement camp is being organized in Raipur on 26 September 2022. Unemployed candidates who register here will get a chance to become Junior Sales Executive and Assistant Sales Manager in hacksole forensic science private limited as per their eligibility.


Cg Job Alert रायपुर न्यूज: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 26 सितंबर 2022 किया जा रहा है। यहां रजिस्‍ट्रेशन करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों को को योग्‍यता के अनुसार hacksole forensic science private limited में जूनियर सेल्स एक्सीक्यूटिव और असिस्टेंट सेल्स मैनेजर बनने का मौका मिलेगा। कैंप में 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को जिले के निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 सितंबर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिसमुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र( अधिकारी द्वारा जारी), रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पुराना पुलिसमुख्यालय परिसर, रायपुर में उपस्थित होना होगा।


CG Job Alert छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा जारी : पढ़े



26 सितम्बर 2022 को जिला धमतरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन | Dhamtari Placement Camp On 26 Sitambar


Cg Job Alert District Dhamtari: Placement camp is being organized by District Employment and Self-Employment Guidance Center District Dhamtari on 26th September 2022. It will be held from 11 am to 4.30 pm in class no. 45 of the composite building. In this placement camp, the posts of Fireman, Security Guard, Driver, S.R.A.O and Insurance Agent will be recruited in total 92 posts by the private sector employer of the district.


Cg Job Alert जिला धमतरी: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला धमतरी  द्वारा आगामी 26 सितम्बर 2022 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । सुबह 11 से दोपहर 4.30 चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कक्षा क्रमांक 45 में आयोजित किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जिले के निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा फायर मैन, सिक्युरिटी गॉर्ड, ड्रायवर, S.R.A.O एवं बीमा Agent के पद इस तरह सभी पदों को मिलकर कुल 92 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थि जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक (बीएससी बायो, एग्रीकल्चर ) हो, इस  प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।


Cg Job Alert छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा जारी : पढ़े



27 सितम्बर 2022 को जिला बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन | Bemetara Placement Camp On 26 Sitambar


Cg Job Alert Bemetara News: Bemetara District Employment and Self-Employment Guidance Center by Bemetara on 27 September 2022 in the District Office Complex Room 65 from 11.00 am in the afternoon. Placement camp is being organized till 03.00. In which M.B.I. Life Branch Kawardha by L.M. 100 posts are to be recruited for the post.


Cg Job Alert बेमेतरा न्यूज़: बेमेतरा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा द्वारा  जिला कार्यालय परिसर कक्ष 65 में 27 सितम्बर 2022 को सुबह 11.00 बजे से दोप. 03.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें M.B.I. लाइफ ब्रांच कवर्धा द्वारा L.M. पद हेतु 100 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, वेतनमान ₹ 15000-20000, आयु-सीमा 18 से 45 वर्ष कार्य-क्षेत्र जिला बेमेतरा) पर भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (क्षेत्र के निजी संस्था) तथा अभ्यर्थियों के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल जिले के निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतनमान व अन्य पूर्ण जानकारी प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकता है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कक्ष क्रमांक 65 बेमेतरा में 27 सितम्बर 2022 को उपस्थित हो सकते है।


Cg Job Alert छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा जारी : पढ़े


Post a Comment

0 Comments