बिलासपुर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ भर्ती | Bilaspur Veterinary Assistant Surgeon Job Recruitment 2022
Bilaspur Veterinary Assistant Surgeon Job Recruitment 2022 विज्ञापन
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर अंतर्गत गोकुलनगर व नगर निगम क्षेत्र में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण व देशी आवारा कुत्तों के जन्मदर नियंत्रण कार्यक्रम के सतत संचालन हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पदों पर स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत एक वर्ष हेतु या छ ग शासन , पशुधन विकास विभाग / संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा स्थाई नियुक्ति किए जाने तक ( जो भी पहले हो ) कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुमोदित जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत Veterinary Assistant Surgeon को निम्नानुसार निश्चित एकमुश्त मानदेय पर संविदा नियुक्ति हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता BVSC एण्ड AH उत्तीर्ण, बिलासपुर जिला के मूल निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । इच्छुक पात्र अभ्यर्थी कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर ( छ ग ) से कार्यालयीन समयावधि प्रात: 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक “ संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर " के नाम पर देय रु 10 दस का पोस्टल आर्डर जमाकर दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक विज्ञापित पद के लिए चयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं या official website www.agriportal.cg.nic.in या राष्ट्रीय सूचना केन्द्र बिलासपुर के विभगीय वेवसाइट www.bilaspur.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं । जिसके लिए पृथक से रु 10 दस का पोस्टल आर्डर संलग्न करना होगा। निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर कर वांछित शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ दिनांक 07 अक्टूबर 2022 तक पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर में सायं 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जावेंगे । पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापित पदों का वर्गवार विवरण निम्नानुसार है -
Bilaspur Job Recruitment डिटेल्स
लेटेस्ट CG Job के लिए यहाँ Click करें
Bilaspur Job Recruitment पोस्ट डिटेल्स
शैक्षणिक अर्हताएं :
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु अर्हकारी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता -
01. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्व विद्यालय दुर्ग से मान्यता प्राप्त किसी भी पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय से विज्ञापित तिथि को बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी में कम से कम पचास प्रतिशत अंको से स्नातक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा
1. उम्मीदवार की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ शासन द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छट प्रदान की गई है।
भर्ती की प्रक्रिया -
01. स्वीकृत पदों के लिए निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के आधार पर जिला स्तर पर विज्ञापन जारी कर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी में स्रातक उपाधि धारक अभ्यर्थियों से वर्गवार आवेदन प्राप्त किए जावेंगे।
02. प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के आधार पर योग्य पाये गए अभ्यर्थियों के चयन हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु Bachelor of veterinary science and animal husbandry प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर वर्गवार वरीयता सूची तैयार की जावेगी।
03. यदि स्वीकृत पदों के लिए । निर्धारित पदों के लिए दो गुना से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं तो कट आफ मार्क निर्धारित कर वर्गवार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
04. आवेदक यदि आवेदन के पूर्व किसी भी शासकीय । अर्धशासकीय पशु चिकित्सा संस्थान में कार्य किया हो अथवा कर रहा हो तो उसे कार्य अनुभव के आधार पर बोनस अंक दिए जावेंगे।
05. Veterinary assistant Surgeon व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु जिला खनिज न्यास संस्थान बिलासपुर के मद से राशि स्वीकृत किया जाना है । अत: बिलासपुर जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी। ताकि बिलासपुर जिले के प्रत्यक्ष । अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके।
06. चूंकि पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के द्वारा एनीमल बर्थ कण्ट्रोल कार्यक्रम व दुर्घटना में घायल पशुओं की सर्जरी करनी होगी, अत: इस पद हेतु मास्टर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी इन सर्जरी एण्ड रेडियोलाजी को 10 प्रतिशत बोनस अंक दिया जावेगा।
नियम एवं शर्ते :
नियम व शर्ते के लिए विभागीय विज्ञापन देखे
विभागीय विज्ञापन व आवेदन के प्रारूप डाऊनलोड करे
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.