Guruji CG Wala

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2022 | Chhattisgarh Anganwadi Recruitment 2022

 छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2022 | Chhattisgarh Anganwadi Recruitment 2022

   
Chhattisgarh Anganwadi Recruitment 2022


Chhattisgarh Anganwadi Recruitment 2022:हाल ही में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क समाचार द्वारा जारी  खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों के अंतर्गत आने वाले गांव, शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका के पद के लिए स्थानीय महिला आवेदिका से आवेदन आमंत्रित किये गये है जिलेवार विवरण नीचे के लेख में आप पढ़ सकते है।


बिलासपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर भर्ती हेतु 3 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित 


Bilaspur Jobs 22 Sitambar 2022


बिलासपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बेलतरा क्रमांक 3, बाम्हू क्रमांक. 1, मटियारी क्रमांक. 5, एवं धूमा क्रमांक 2 में कार्यकताओं तथा आंगनबाड़ी केंद्र पौंसरा क्रमांक. 3, पेण्डरवां, बसहा क्रमांक 1, धूमा क्रमांक. 1, डगनिया क्रमांक. 1, लखराम क्रमांक. 3 एवं कोरबी केन्द्र क्रमांक. 1 में सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। आवेदन की तिथि 12 सितम्बर से 26 सितम्बर 2022 तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। 


आवेदन करने वाले आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष की बीच होनी चाहिए 1 वर्ष अथवा अधिक सेवा कार्य का अनुभव रखने वाले कार्यकर्ता सहायिका को उम्र में अधिकतम 3 वर्ष की छुट प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले आवेदिका को उसी गांव का स्थाई निवासी होना चाहिए जिस गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। इसके लिए ग्राम के मतदाता लिस्ट में नाम या सरपंच या पटवारी द्वारा प्रमाणित निवासी प्रमाण पत्र को भी मान्य की जायेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता  कक्षा 12 वीं या पुरानी कक्षा 11 वीं उत्तीर्ण और आंगानबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास रखी गयी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए अनुभवी कार्यकर्ता, सहायिका कार्यकर्ता हेतु शैक्षिक योग्यता अनुसार आवेदक नहीं मिलने पर योग्यता को शिथिल करते हुए कक्षा 10 वीं पास अभ्यर्थी का चयन कि जाएगी। सहायिका पद के लिए भी शैक्षिक योग्यता अनुसार आवेदक नहीं मिलने पर योग्यता को शिथिल करने पर विचार किया जाएगा। अनुभवी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकतार्, सहायिका, गरीबी रेखा परिवार के अंतर्गत सदस्य,  अनुसूचित जाति(ST), जनजाति(SC) परिवार की महिला, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम शाला में कक्षा 8वीं तक अध्ययनरत होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा।


ख़बर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा जारी


NARAYANPUR : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद हेतु 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित


Narayanpur Jobs 13 Sitambar 2022 


कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग छोटेडोंगर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पद नियुक्ति किया जाना है, जिसके तहत् ग्राम पंचायत धौड़ाई में 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद, एवं टेमरूगांव ग्राम पंचायत में सहायिका के 01 पद पर भर्ती हेतु 26 सितम्बर 2022 दिन सोमवार तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय छोटेडोंगर में सीधे या डॉक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली आवेदिका को आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट दी जावेगी। आवेदन करने वाले आवेदिका उसी ग्राम की मूल/स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिस ग्राम में आंगनबा़ड़ी केन्द्र स्थित है। ग्राम पंचायत के सरपंच, /उपसरपंच अथवा पटवारी और नगरीय निकाय में वार्ड पार्षद या पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड ग्राम में निवासरत रहने का निवास प्रमाण पत्र मान्य किया जावेगा।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए कक्षा बारहवीं अथवा ग्यारहवीं बोर्ड और आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण होनी चाहिए। उक्त ग्रामों में कोई आवेदिका नही मिलने पर कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षिक योग्यता शिथिल मानकर कक्षा 10वीं बोर्ड रखी जावेगी। इस अनुसार भी आवेदिका नही मिलने पर पुनः शिथिल मानकर कक्षा 8वीं बोर्ड एवं इसके उपरांत भी आवेदिका न मिलने पर कक्षा 5वीं बोर्ड उत्तीर्ण रखी जावेगी। सहायिका पद में भी शैक्षणिक योग्यता वाली आवेदिका नही मिलने पर शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रावधान शिथिल कर कम शैक्षिक योग्यता के आवेदन पत्र पर भी विचार की जायेगी। अनुभवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनबाड़ी सहायिका/आंगनबाड़ी सह सहायिका होने पर गरीबी रेखा परिवार के अंतर्गत, अनुसूचित जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा परित्यक्ता या तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक प्रदयहोगा। दावा आपत्ति अवधि में किसी प्रकार के नये दस्तावेज मान्य नहीं किया जएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन तथा राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दि जायेगी।


ख़बर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा जारी


RAIGARH : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 3 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित


Raigarh Jobs 2022 


रायगढ़ एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सेठीनगर B वार्ड क्र. 22, आंगनबाड़ी केन्द्र मुर्गीफार्म B वार्ड क्र. B वार्ड क्र. 28, आंगनबाड़ी केन्द्र कैदीमुड़ा वार्ड क्र. 30, आंगनबाड़ी केन्द्र फटहामुड़ा B वार्ड क्र. 32, आंगनबाड़ी केन्द्र डीपापारा B वार्ड क्र. 34 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद और आंगनबाड़ी केन्द्र मुर्गीफार्म B वार्ड क्र. 28, आंगनबाड़ी केन्द्र तुर्कापारा B वार्ड क्र. 11, आंगनबाड़ी केन्द्र बाबूपारा वार्ड क्र. 11, आंगनबाड़ी केन्द्र कयाघाट B वार्ड क्र. 29 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र हीरापुर वार्ड क्र. 40 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त पद पूर्ति हेतु 19 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2022 तक स्थानीय महिला आवेदिका को आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश और नियम शर्तो का परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।


ख़बर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा जारी


Post a Comment

0 Comments