Guruji CG Wala

CG GOVT JOB खनिज संस्थान बिलासपुर (छ0ग0)

 CG GOVT JOB खनिज संस्थान  बिलासपुर (छ0ग0)

     
Cg govt job
Cg govt job


CG GOVT JOB बिलासपुर विज्ञापन


CG Govt Job : व्यवस्थापक, छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास एवं सचिव, छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग के पत्र क्रमांक एफ 7-34/201/XII/ दिनांक 23.03.2021 में निहित निर्देशानुसार DMFT योजनान्तर्गत नीचे दर्शित स्वीकृत पदो पर संविदा नियुक्ति बाबत् निर्धारित प्रारूप में कम्प्यूटर या टाईपराईटर से मुद्रित अथवा स्पष्ट अक्षरो में हाथ से भरा हुआ आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर, जिला पंचायत बिलासपुर छ.ग. के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि 29/09/2022 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जावेगा।


CG GOVT JOB बिलासपुर डिटेल्स


विभाग का नाम

खनिज विभाग बिलासपुर

पद का नाम

द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ

पद श्रेणी

Cg Govt Job

आवेदन के तिथि

01 / 09 / 2022

आवेदन की अंतिम तिथि

29 / 09 / 2022

आवेदन प्रक्रिया

ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

Bilaspur.gov.in


लेटेस्ट CG Govt Job के लिए यहाँ Click करें


CG GOVT JOB बिलासपुर पोस्ट डिटेल्स


पद का नाम

पद के विवरण

General        ST

कुल पद

विकास सहायक

01

01

02

सहायक ग्रेड-3

02

01

03

भृत्य

00

01

01

कुल पद

06


CG GOVT JOB बिलासपुर शैक्षिक योग्यता पोस्ट वाइज


विकास सहायक पद के लिए शैक्षिक योग्यता: इस Cg Govt Job के लिए 


1.किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांको के साथ उत्तीर्ण । 


2. किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण | संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रबंधन में स्नाकोतर उपाधि या डिप्लोमा 


सहायक ग्रेड 3 पद के लिए शैक्षिक योग्यता: इस Cg Govt Job के लिए


1. किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल (बोर्ड) से,  10+2 याने की 12 वीं की में परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए


2. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री आपरेटर या प्रोग्रामिंग में न्यूनतम 1 वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र तथा कम्प्यूटर हिन्दी टाईप लेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति आनी चाहिए (इस संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)


भृत्य पद के लिए शैक्षिक योग्यता: इस Cg Govt Job के लिए


1. किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल (बोर्ड) से, न्यूनतम कक्षा 8वीं परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। कार्य करने हेतु शारीरिक रूप से सक्षम 


इस Cg Govt Job के लिए आयु सीमा


अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2022 स्थिति में 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो परन्त छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हा राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 में 5 वर्ष की छूट प्राप्त होगी आयु की गणना दिनांक 01.01.2022 के संदर्भ में की जायेगी।


छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी महिलाओ, आरक्षित वर्गो, भूतपूर्व सैनिको, शक्तजनो (पद कमांक 3 को छोड़कर), अंर्तजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरस्कृत दपत्ति के सवर्ण सहभागी, राज्य में प्रचलित शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार/ गुण्डाधर सम्मान/ महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्राप्त खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त युवाओं को शासन द्वारा समय-समय पर आय सीमा में दी गई छट संबंधी आदेश/निर्देश लागू होगे लोकन सभी प्रकार के छटो को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं हाना चाहिए।



टीप :- 


1. पदो की संख्या परिवर्तनीय है। 

2. अभ्यार्थी के पास पदानुसार आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, अनुभव एवं अन्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि या उसके पूर्व का होना चाहिए। आवेदन करने के . बाद में प्रस्तुत कोई भी प्रमाण पत्र मान्य नही होंगे।



नियम एवं अन्य शर्ते :-


1. बिलासपुर जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत पद की संविदा प्रकृति के है, जिन पर छत्तीसगढ़ सिवील सेवा के (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के सभी प्रावधान मूलतः लागू होंगे। इस प्रकार की नियुक्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की प्रतिनियुक्त या समायोजनो से नियमितीकरण/स्थायीकरण का कोई अधिकार प्राप्त नही होगा। 


2. संविदा पर नियुक्त उम्मीदवार की सेवा समाप्ति बाद, उसे सेवा काल के लिए पेंशन या अन्य राशि की पात्रता नही होगी। 


3. संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को संविदा सेवा के लिए मासिक एकमुश्तवेतन देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, मंहगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता इत्यादि देय नही होगा। 


4. आवेदक को छत्तीसगढ़ प्रदेश का मूल रूप से स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा है। 


5. आरक्षित वर्ग के उमीदवारों को जाति के समर्थन में सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा है। 


6. आवेदक को अपनी आयु सत्यापन हेतु आठवीं या हाई स्कूल प्रमाण पत्र या अंकसूची की प्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है। आयु सीमा में छूट का लाभ चाहने वाले उमीदवारों को संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


7. शासकीय/अर्धशासकीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को अपना आवेदन पत्र उन संस्थाओं के नियोक्ता के अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। पूर्व संस्था का नियुक्ति पत्र एवं संलग्न प्रारूप में अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही अनुभव का अंक देय होगा।


8. उम्मीदवारों के द्वारा लिफाफा में आवेदित पद का नाम स्पष्ट एवं बड़े अक्षरों में दर्शाना

अनिवार्य होगा। यदि कोई आवेदक एक से अधिक पदो के लिए आवेदन करना चाहता है तो,

उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा।

9. अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों के संबंध में उम्मीदवारों को कोई सूचना नही दी जावेगी। प्रत्येक आवेदक को चाहिए कि विज्ञापन में दिये गए निर्देशो तथा आवेदन पत्र में सभी जानकारी देख कर एवं सावधानी पूर्वक एवं पूर्ण जानकारी भरें। यदि आवेदन पत्र में कोई जानकारी अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण दी जाती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आवेदक की होगी। त्रुटि अथवा अपूर्णता के आधार पर आवेदक को बिना पूर्व सूचना दिये आवेदन पत्र चयन के किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकेगा।


10. इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए आवेदन के साथ शैक्षणिक अर्हता अनुसार समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति स्वयं प्रमाणित कर प्रस्तुत करना होगा।


11. राज्य शासन के निर्देशानुसार अधिसूचित रिक्तियों में कभी भी बदलाव कर उन्हें घटाया या बढ़ाया जा सकता है अथवा निरस्त भी किया जा सकता है। 


12. राज्य शासन द्वारा इन पदों के भर्ती नियम में किसी प्रकार का परिवर्तन किया जाता है या निर्देश जारी किया जाता है, तो वे निर्देश इस विज्ञापन में भी लागू होगा।


13. भर्ती की प्रक्रिया के दौरान किसी भी विषय एवं तथ्यों पर, चयन समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। 


14. इस Cg Govt Job संविदा भर्ती में चयन उपरांत यदि आवेदक द्वारा प्रस्तुत कोई जानकारी असत्य पाई जाती है तो उसकी नियुक्ति समाप्त कर दी जावेगी तथा साथ ही संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की

जावेगी जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। 


15. आवेदन पत्र में आवेदक का हस्ताक्षर अथवा स्वप्रमाणित पासपोर्ट फोटो नही होने पर आवेदन अमान्य किया जावेगा। इस संबंध में कोई भी दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा। 


16. इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए संविदा नियुक्ति सामान्यतः 03 वर्ष के लिए होगी। नियुक्त अवधी की समाप्ति पश्चात सेवा स्वमेव समाप्त मानी जायेगी तथा इसके लिए पृथक से आदेश जारी किये जाने की आवश्यकता नहीं होगी, तथापि विभाग की आवश्यकता एवं संविदा नियुक्ति प्राप्त व्यक्ति की उपयुक्तता का आंकलन करने के पश्चात, संविदा नियुक्ति की कालावधि को एक बार में अधिकतम 3 वर्ष तक के लिए बढ़ाते हुए, संविदा नियुक्ति के नवीनीकरण का निर्णय लिया

जा सकेगा। 


17. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा(सेवा की सामान्य शर्ते) नियम के नियम 6 में वर्णित अनर्हता संबंधी समस्त प्रावधान इस नियुक्ति में लागू होंगे।


18. इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए आवेदन पत्र की उपलब्धता :- आवेदन पत्र का प्रारूप बिलासपुर जिले के वेबसाईट bilaspur.gov.inपर देखा जा सकता है। 


19. यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी, कि वे आवेदित पद के लिए निर्धारित समस्त अर्हताओं तथा शर्तो को पूरा करते है। अतः आवेदन करने से पहले आवेदक अपनी अर्हता की जांच स्वयं कर ले और अर्हता की समस्त शर्तो को परा करने पर ही आवेदन करे। चयन के किसी भी स्तर पर आवेदक के अनर्ह पाये जाने पर उसका आवेदन निरस्त कर उसकी उम्मीदवार होना समाप्त की जावेगी।


20. पद क्रमांक 01 एवं 02 हेत आवेदन करने के लिए, आवेदक अपना आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखा, पिन कोड सहित एक लिफाफा भी संलग्न करेंगे, जिसमें 50/- रूपये मूल्य का टिकट चस्पा करेंगे। उपरोक्तानुसार लिफाफे के बिना आवेदको को साक्षात्कार/कौशल परीक्षा की सूचना नही दी जावेगी जिसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होग। 


21. संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षो में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या ___ उसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति कभी भीसमाप्त की जा सकेगी। 


22. ऐसे आवेदक जिन्हे पूर्व में सेवा से अनुशासनहीनता/अनुचित व्यवहार या स्वेच्छाचारिता या अनियमितता के आधार पर किसी भी शासकीय विभाग द्वारा किसी भी पद से पृथक किया गया हो, चयन के लिए पात्र नही होंगे। गलत जानकारी दिये जाने पर उम्मीदवारी निरस्त मानी जावेगी। 


23. यदि अभ्यर्थी किसी अपराधिक अभियोजन या दांडिक प्रकरण में संलिप्त पाया जाता है तब ऐसी स्थिति मे चयन के किसी भी स्तर पर उसकी उम्मीदवारी निरस्त की जा सकेगी । इसके लिए अभ्यर्थी को पृथक से सूचना देना आवश्यक नही होगा ।


Cg Job Job विकास सहायक :


1. चयन प्रक्रिया :- इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत का 30 प्रतिशत भारांश अंक,प्रबंधन में स्नातकोत्तर/डिप्लोमा के प्राप्तांक प्रतिशत का 40 प्रतिशत भारांश अंक, अनुभव का अधिकतम् 20 अंक तथा साक्षात्कार 10 अंक इस प्रकार कुल 100 अंक के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर, उसके आधार पर चयन किया जायेगा। 


2. अनुभव प्रमाण पत्र एवं उसके अंक :- इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए किसी शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्था में राज्य स्तरीय या जिला स्तरीय पद में परियोजना प्रबंधक या कार्यक्रम प्रबंधक या सहायक परियोजना अधिकारी या कार्यक्रम अधिकारी या सहायक संचालक पद या उसके समकक्ष या उससे उच्च पद पर कार्य करने का अनुभव ही मान्य होगा। अनुभव प्रमाण पत्र के अंक निम्नानुसार होंगे :- अ) 01 वर्ष से 02 वर्ष तक - 05 अंक, ब) 02 वर्ष से 03 वर्ष तक- 10 अंक, स) 03 वर्ष से 05 वर्ष तक - 15 अंक, द) 05 वर्ष से अधिक-20 अंक। 


3. उपरोक्तानुसार अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यानुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर, इसके आधार पर रिक्त पद के 1:12 के अनुपात में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार में अनुपस्थित होने वाला अभ्यर्थी चयन के लिए अपात्र होगा। 


4. इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव एवं साक्षात्कार के प्राप्तांको के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर चयन किया जायेगा। समान अंक पाने वाले अभ्यार्थियों की पारस्परिक वरीयता उनके उम्र के आधार पर निर्धारित की जावेगी जिसके अनुसार अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी का चयन पहले किया जायेगा।


Cg Govt Job सहायक ग्रेड -3


1.चयन प्रकिया :- इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए शैक्षणिक अर्हता 12वीं कक्षा के प्राप्तांक प्रतिशत का 40 प्रतिशत भारांश अंक, अनुभव का अधिकतम 20 अंक तथा कौशल परीक्षा 40 अंक। इस प्रकार कुल 100 अंक के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर, उसके आधार पर चयन किया जावेगा। 


2. अनुभव प्रमाण पत्र एवं उसके अंक :- इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए किसी शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्था में सहायक ग्रेड-3 या डाटा एन्ट्री आपरेटर या स्टेनो टायपिस्ट पद पर संविदा या कलेक्टर दर में कार्य करने का अनुभव ही मान्य होगा। अनुभव प्रमाण पत्र के अंक निम्नानुसार होंगे :- अ) 01 वर्ष से 02 वर्ष तक- 05 अंक, ब) 02 वर्ष से 03 वर्ष तक- 10 अंक, स) 03 वर्ष से 05 वर्ष तक- 15 अंक, द) 05 वर्ष से अधिक- 20 अंक। 


3. उपरोक्तानुसार अभ्यार्थियों के शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यानुभाव के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करना:- इसके आधार पर रिक्त पद के 1:12 के अनुपात में अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। कौशल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाला अभ्यर्थी चयन के लिए अपात्र होगा। 


4. शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव एवं कौशल परीक्षा के प्राप्तांको के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर :- चयन किया जायेगा। समान अंक पाने वाले अभ्यार्थियों की पारस्परिक वरीयता उनके उम्र के आधार पर निर्धारित की जावेगी, जिसके अनुसार अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी का चयन पहले किया जायेगा।



Cg Govt Job 3, भृत्य :


1. चयन प्रक्रिया - इस Cg Govt Job संविदा भर्ती के लिए शैक्षणिक अर्हता 8वीं कक्षा के प्राप्तांक को 100 प्रतिशत भारांश अंक प्रदान करते हुए वरीयता सूची तैयार की जावेगी तथा उसके आधार पर चयन किया जायेगा। यदि किसी आवेदक के 8वीं कक्षा अंकसूची में प्रतिशत अंक उल्लेखित न होकर सिर्फ ग्रेड दिया हो तो उन आवेदकों को उस ग्रेड का औसत प्रतिशत अंक प्रदान किया जायेगा। उदाहरण के लिए यदि किसी आवेदक को आठवीं मे ए ग्रेड मिला हो तथा ए ग्रेड 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक हो तो उस आवेदक के अंक को 85 प्रतिशत मान कर वरीयता सूची तैयार की जायेगी। 


2. समान अंक पाने वाले अभ्यार्थियों की पारस्परिक वरीयता उनके उम्र के आधार पर निर्धारित की जावेगी, जिसके अनुसार अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी का चयन पहले किया जायेगा। (विज्ञापन प्रारूप समिति द्वारा अनुमोदित) का


विभागीय विज्ञापन और आवेदन प्रारूप डाऊनलोड करे

Post a Comment

0 Comments