समग्र शिक्षा, जिला बिलासपुर फिजियाथेरेपिस्ट 2022 | Bilaspur Physiotherapist , Recruitment 2022
Bilaspur Physiotherapist, Recruitment 2022 विज्ञापन
बिलासपुर, दिनांक 6/09/2022
बिलासपुर जिले के विकासखण्डों में दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित समावेशी शिक्षा के अंतर्गत फिजियाथेरेपिस्ट के 4 पदों के लिए आवेदन 08.08.2022 तक आमंत्रित किये गये थे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी NIC के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में उपलब्ध कराया गया था। संशोधित विज्ञापन अनुसार वर्गवार आरक्षण निम्नानुसार निर्धारित किया गया है। जो उपरोक्त वेबसाईट पर उपलब्ध है। नवीन आवेदक दिनांक 23.09.2022 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है पूर्व के आवेदको को पुनः आवदेन की आवश्यकता नहीं है। विज्ञापन की शेष शर्ते पूर्ववत रहेंगी।
Bilaspur Recruitment डिटेल्स
लेटेस्ट CG Job के लिए यहाँ Click करें
Bilaspur Recruitment पोस्ट डिटेल्स
फिजियोथैरेपिस्ट का कार्य दायित्व :
• विकासखण्ड में चिन्हांकित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सूची एवं केस स्टडी, विकासखण्ड संसाधन स्त्रोत केन्द्र में सुनियोजित तरीके से संधारित करना।
• विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को थैरेपी प्रदान करना।
• जिला के अंतर्गत विकासखण्ड संसाधन स्त्रोत केन्द्रों में थैरेपी के लिए प्रयुक्त सहायक सामग्री एवं उपकरणों के उपयोग का संपूर्ण दायित्व वहन करना।
• विकासखंड संसाधन केन्द्रों में थैरेपी के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बी.आर.पी. के सहयोग से संसाधन स्त्रोत केन्द्रों तक पहुंच बनाने में सहायता करना/पालकों के साथ काउसलिंग करना, अभिभावकों को प्रेरित व मार्गदर्शन प्रदान करना। आवश्यकतानुसार अन्य विकासखण्ड़ों में भी विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को थैरेपी प्रदान करना।
• राज्य/जिला/विकासखण्ड स्तर से सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन ।
शैक्षणिक अर्हताएं :
फिजियोथैरेपिस्ट पद हेतु :
1. शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था से बेचलर ऑफ फिजियोथैरेपी डिग्री कोर्स
2. छ.ग. फिजियोथैरेपी परिषद् में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
नियम एवं शर्ते :
• उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर विशुद्ध रूप से अस्थाई एवं निर्धारित अवधि के लिए रखा जायेगा। अतः आवेदक कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक को नियमित नियुक्ति हेतु कोई दावा नहीं करेगा।
• अनुबंध के आधार पर पर अस्थाई रूप से कार्य कर रहा उम्मीदवार मानदेय वृद्धि आर नियमितीकरण हेतु न्यायालय में याचिका दायर करने हेतु पात्र नही होगा।
• चयनित उम्मीदवार को एक अनुबंध करार पर हस्ताक्षर करना होगा और करार अनुबंध के उल्लघंन के मामले में अनुबंध रदद माना जायेगा। जिसकी सूचना नही दी जावेगी और सेवा स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।
रिक्तियों की संख्या परिवर्तनीय है।
• विशेष आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार होगा।
•चयनित उम्मीदवार को अस्थाई रूप से कार्य पर रखने संबंधी पत्र प्राप्त होने के पश्चात् नियति तिथि तक कर्तव्य में उपस्थिति होना पड़ेगा अन्यथा मेरिट सूची में अगले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगा, और अलग से आवेदक को औपचारिक सूचना नहीं दी जावेगा।
•समग्र शिक्षा जिला कार्यालय डाक में विलंब के लिए जिम्मेदार नही रहेगा, जिले द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जायेगा।
•कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक को विज्ञापन वापस लेने/चयन प्रकिया को रद्द करने के साथ ही उपरोक्त कार्य अवधि में कार्य से संतुष्ट नही पाये जाने की स्थिति में एवं किसी भी अन्य विवाद की स्थिति में कार्य से पृथक करने का संपूर्ण अधिकार होगा।
•इस स्थिति में किसी भी प्रकार का आवेदन/अपील विचारणीय व मान्य नहीं होगा। विवाद होने पर निर्णय का संपूर्ण अधिकार कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक के पास सुरक्षित होगा।
•इस पद हेतु निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय रू. 20000/- (अक्षरी बीस हजार रू. मात्र) प्रतिमाह दिया जायेगा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी।
•आवेदक आवेदन प्रारूप में स्पष्ट शब्दों में आवेदित पद का नाम, पदनाम एवं विषय उल्लेखित किया जाना अनिवार्य होगा। अर्पूण आवेदन मान्य नही किये जायेगें।
•आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष हो तथा 45 वर्ष से अधिक न हो।
आयु की पुष्टि हेतु हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की अंक सूची को आधार माना जावेगा।
• दिये गये निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन पत्र मान्य होंगे।
•आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
विभागीय विज्ञापन व आवेदन के प्रारूप डाऊनलोड करे

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.